आरोपी 32 साल का मिर्जा मुस्तफा तेलंगाना के हैदराबाद का रहने वाला
इसके खाते में आए थे ठगी के 20 लाख रुपये
साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने पकड़ा आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। डिजिटल अरेस्ट कर 30.50 लाख रुपये की ठगी मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 32 साल का मिर्जा मुस्तफा तेलंगाना के हैदराबाद का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला कि इसने अपना बैंक खाता साइबर ठगों को दिया हुआ था। आरोपी प्रॉपर्टी डीलर के तौर पर काम करते है। इसके खाते में ठगी के 20 लाख रुपये आए थे।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।
ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-46 के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि 3 नवंबर 2025 को उनके पास एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एटीएस का पुलिसकर्मी बताया और शिकायतकर्ता को कहा कि उनके खाते में गलत तरीके से पैसे आये हैं। आरोपी ने कहा कि इन रुपयों की आरबीआई से वेरिफिकेशन होनी है और शिकायतकर्ता का अरेस्ट वारंट जारी होने की बात कही। इसके बाद ठगों ने उनके पैसों की वेरिफिकेशन करने के नाम पर विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिये अलग-अलग खातो में कुल 3050023 रुपये ट्रांसफर करवा लिये। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।