फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जेल से निकलने के बाद बढ़ाएंगे व्यंजन की खुशबू

विज्ञापन
विज्ञापन
नीमका जेल में बंदियों को होटल मैनेजमेंट और कुकिंग का मिला प्रशिक्षण
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगदीप सिंह ने किया प्रोत्साहित
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला जेल नीमका में बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने और रिहाई के बाद रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विशेष पहल की गई है। इसके तहत इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, फरीदाबाद के सहयोग से बंदियों को कुकिंग और होटल मैनेजमेंट से जुड़े व्यावसायिक कौशल का प्रशिक्षण दिया गया। बुधवार को प्रशिक्षण पूरा करने वाले बंदियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 4 से 17 अगस्त तक दो सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें बंदियों को कुकिंग स्किल्स, फूड प्रोडक्शन और फूड एंड बेवरेज सर्विस का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को ऐसे हुनर सिखाना था, जिनकी मदद से वे जेल से बाहर आने के बाद नौकरी कर सकें या अपना कारोबार शुरू कर परिवार का पालन-पोषण सम्मानपूर्वक कर सकें।
विज्ञापन


बुधवार को जिला जेल नीमका के निरीक्षण के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जगदीप सिंह ने प्रशिक्षण लेने वाले बंदियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि कौशल विकास कार्यक्रम बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रिहाई के बाद वह सीखे गए हुनर का इस्तेमाल कर रोजगार हासिल कर सकते हैं और समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सम्मानजनक जीवन जी सकते हैं।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जितेंद्र सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं प्रधान न्यायाधीश किशोर न्याय बोर्ड उपेंद्र सिंह तथा जेल अधीक्षक नरेश कुमार मौजूद रहे। प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि बंदियों के कौशल विकास और पुनर्वास के लिए इस तरह के कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें