फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तीसरे सोमवार को मंदिरों में रही भीड़, गूंजे भोले के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और फल-फूल चढ़ाकर भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सावन के तीसरे सोमवार को स्मार्ट सिटी के शिव मंदिरों में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालु उमड़ पड़े और हर-हर महादेव, बोल बम के जयकारों की गूंज सुनाई दी। शहर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भस्म और फल-फूल चढ़ाकर भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया।
महिलाओं के साथ पुरुषों ने भी सोमवार को व्रत रखकर पूजा अर्चना की। एनआईटी बस स्टैंड स्थित काली मंदिर के पुजारी पंकज तिवारी ने बताया कि सुबह से ही भक्तों की भीड़ मंदिर पहुंचने लगी थी। लोगों ने विशेष पूजन कर परिवार की सुख-शांति की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मंदिरों में हुई पूजा
अजरौंदा में स्थित प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर-37 स्थित शिव मंदिर, ग्रीनफील्ड के शिव मंदिर, सैनिक कॉलोनी स्थित शिव मंदिर, चावला कॉलोनी स्थित शिव मंदिर, पथवारी मंदिर, एनआईटी एक नंबर के वैष्णो देवी मंदिर, बस स्टैंड स्थित काली मंदिर, सेक्टर-16 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, तत्कालेश्वर शिव मंदिर नंबर पांच, हनुमान मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, राम मंदिर जवाहर काॅलोनी, बल्लभगढ़ में राजवाड़ा स्थित शिव मंदिर आदि में भक्तों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें