फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी पांच तो कहीं 12 विद्यार्थी ही पहुंचे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दिन भी पांच तो कहीं 12 विद्यार्थी ही पहुंचे स्कूल
विज्ञापन

फरीदाबाद। कोरोना के साथ ठंड बढ़ने का असर स्कूलों पर साफ दिखाई देने लगा है। दूसरे दिन भी स्कूल तो खुले मगर कहीं पांच तो कहीं 12 विद्यार्थी ही स्कूल पहुंचे। कुछ स्कूलों में तो विद्यार्थी पहुंचे ही नहीं। वहीं, दूसरी ओर सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य प्रमाणपत्र हासिल करने और कोरोना जांच कराने के लिए विद्यार्थी लाइन में लगे नजर आए।
कोरोना काल में सरकार द्वारा करीब डेढ़ महीने बाद एक फिर से स्कूलों को खोला गया है। स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य है। वहीं कोरोना का खतरा भी लगातार बना हुआ है। तापमान में गिरावट आ रही है। इससे कारण विद्यार्थी स्कूल जाने से डर रहे हैं। इसका असर दूसरे दिन भी स्कूलों में देखने को मिला।
विज्ञापन

एनआईटी तीन स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को कुल 12 विद्यार्थी पहुंचे। सोमवार को यहां विद्यार्थियों की संख्या मात्र चार थी। सभी विद्यार्थियों को थर्मल जांच के बाद स्कूल में प्रवेश दिया गया। जिन विद्यार्थियों के पास मास्क नहीं थे। उन्हें मास्क दिए गए। एनआईटी स्थित राजयकी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को केवल एक छात्रा पहुंची। सेक्टर-15 स्थित विद्या मंदिर स्कूल में आने वाले विद्यार्थियों को थर्मल जांच के बाद प्रवेश दिया गया। जिन छात्रों का शरीर का तापमान में अधिक था। उसे वापस घर भेज दिया गया।
सिविल अस्पताल में रही छात्रों की भीड़
सिविल अस्पताल बीके में मंगलवार को भारी संख्या में छात्र-छात्राएं जांच करवाने के लिए पहुंचे। जिससे जांच के बाद उन्हें डॉक्टर से हेल्थ सर्टिफिकेट मिल जाए। इसके साथ ही कोरोना के बारे में भी पता चल सके। इस दौरान ओपीडी में काफी भीड़ रही है। सामान्य मरीजों के साथ छात्रों को भी जांच के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

कोरोना जांच के लिए मंगलवार को अनेक छात्र-छात्राएं पहुंचे। इससे कोविड ओपीडी में सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा भीड़ रही। डॉक्टरों की टीम ने सभी की बारीकी से जांच की। इस दौरान कई बच्चों के सैंपल भी लिए गए हैं।
- डॉ. राम भगत, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें