फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: समोसे खिलाने के बहाने दोस्त को बुलाकर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। समोसे खिलाने के बहाने दोस्तों में युवक को दुकान पर बुलाया और मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


पदम नगर निवासी विशाल ने बताया कि वह 10 जून को अपने घर पर था। तभी दोस्त जतिन का फोन आया। उसके फोन से मनीष प्रजापति व सूरज ने बात की और कहा कि समोसे खाने के लिए आ जा। जिसके चलते वह रात को 10 बजे सेंट्रल बैंक के पास दुकान पर पहुंचा तो वहां पर पहले से ही मनीष प्रजापति, मोहित जाट, राजकुमार, सन्टू, सूरज, जतिन मौजूद थे। जिसमें से राज कुमार ने उनके पैर पर रॉड से हमला किया। वहीं मनीष प्रजापति ने फरसा से उनके ऊपर हमला किया। उसके बाद अन्य आरोपियों ने भी उनके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान आरोपी उसको आंखों के अस्पताल के पास फेंक कर चले गए। आरोपियों ने उसको जान से मारने की धमकी भी दी। स्थानीय लोगों ने उनको उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। थाना खेड़ी पुल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें