फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: घर बैठे कमाई का झांसा देकर युवती से 5.83 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
टेलीग्राम ग्रुप से जोड़कर दिया वारदात को अंजाम, मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ऑनलाइन टास्क पूरा कर घर बैठे मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में एक युवती ने 5 लाख 83 हजार रुपये गवां दिए। युवती को विश्वास दिलाने के नाम पर पहले आरोपियों की ओर से कुछ रुपये मुनाफे के दिए गए। थाना साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ऊंचागांव निवासी दीपिका ने बताया कि उनके पास एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उनको होटल की रेटिंग कर टास्क पूरा करके घर बैठे मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। युवती को पहले टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ दिया गया। इसमें कुछ व्यक्तियों की ओर से होटल की रेटिंग करके स्क्रीन शॉट भेजे जा रहे थे और उनको रेटिंग के बदले में कुछ रुपये मिल रहे थे। जिस पर युवती को विश्वास हो गया और उन्होंने भी रेटिंग करना शुरू कर दिया। इसके बदले में आरोपियों ने उनके खाते में पहले 179 रुपये डाले और उसके बाद 300 रुपये डाले। इस तरीके से युवती को विश्वास हो गया कि वह भी टास्क को पूरा कर मोटा मुनाफा कमा सकती है। कुछ समय के बाद युवती को एक और टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। जहां पर लोग पैसा लगाकर मोटा मुनाफा कमाने की बात कर रहे थे। झांसे में आकर युवती ने भी करीब 5 लाख 83 हजार 445 रुपये लगा दिए। युवती को एप पर मुनाफ के 6 लाख 72 हजार 580 रुपये दिखाई देने लगे। युवती ने जब पैसे निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने कहा कि उनको 13 लाख रुपये जमा करने हाेंगे। जिस पर युवती को शक हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें