फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 200 लोगों ने लगवाई स्पूतनिक-वी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्पूतनिक-वी का इंतजार अब खत्म हो गया है। बृहस्पतिवार को जिले के सेक्टर-8 स्थित सर्वोदय अस्पताल में लोगों ने स्पूतनिक-वी की पहली डोज ली। पहले दिन 200 लोग वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे। लोगों का मानना है कि यह कोरोना से सुरक्षा देने वाली विश्व की पहली वैक्सीन है, दूसरी डोज का अंतराल मात्र 21 दिन है। ऐसे में सुरक्षा कवच की गारंटी जल्दी मिलने से वह उत्साहित हैं। हालांकि डोज के लिए 1145 रुपये तय किए गए हैं।
विज्ञापन

लोग काफी समय से अन्य वैक्सीन में अधिक समय सीमा के कारण वह स्पूतनिक-वी का इंतजार कर रहे थे। अस्पताल में कोविशील्ड की डोज पहले से लगाई जा रही है। स्पूतनिक-वी की कुल 15 हजार खेप अस्पताल प्रबंधन के पास है। हालांकि टीकाकरण के लिए कोविन एप पर पंजीकरण अनिवार्य है। असुविधा महसूस कर रहे लोगों को ऑन द स्पॉट पंजीकरण की सुविधा भी दी गई है। अस्पताल में 1145 रुपये में स्पूतनिक की एक डोज लगाई जा रही है। टीकाकरण के लिए पहुंचे लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। लोगों का कहना था कि वैक्सीन की गुणवत्ता के साथ कई मानकों में वह इसे पसंद करते हैं। कई दिनों से इंतजार में थे कि स्पूतनिक की खेप कब और कहां पहुंचेगी, ताकि वह पहले दिन टीकाकरण कराने वाले वर्ग में शामिल हो सकें। ज्यादातर ने सोशल मीडिया व मीडिया के जरिये इसकी पुष्टि की और अस्पताल पहुंचे।
वर्जन-
टीकाकरण के लिए उत्साह पहले दिन से था। इस टीके की दोनों डोज में अंतराल काफी कम होता है। ऐसे में इसे टीकाकरण के लिए चुना। - विक्रम, सेक्टर-77
अन्य टीकों के लिए 80 से अधिक दिन की प्रतीक्षा समय था। इस बीच कुछ दिन इंतजार के बाद मात्र 21 दिन में स्पूतनिक-वी की दोनों डोज लगवाना बेहतर लगा। - अमित गर्ग, सेक्टर-2
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए स्पूतनिक की गुणवत्ता पर भरोसा है। दोनों डोज के अंतराल में काफी कम समय है। इसलिए इसे चुना। - जितेंद्र, शिव कॉलोनी बल्लभगढ़
आठ निजी अस्पतालों में लग रहा टीका
जिले में कोरोना बचाव का टीका लगाने वाले निजी अस्पतालों की संख्या भी अब बढ़ने लगी है। पिछले सप्ताह तक जिले के केवल तीन निजी अस्पतालों में कोरोना बचाव का टीका लगाया जा रहा था, लेकिन अब इन अस्पतालों की संख्या आठ हो गई है। जिले में फोर्टिस अस्पताल, क्यूआरजी अस्पताल, सेक्टर-8 स्थित सर्वोदय अस्पताल, सेक्टर-19 स्थित सर्वोदय अस्पताल, मेट्रो अस्पताल, शांति देवी मेमोरियल अस्पताल, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस व एशियन अस्पताल में कोरोना बचाव का टीका लगाया जा रहा है। हालांकि केवल सर्वोदय अस्पताल में स्पूतनिक वी का विकल्प शुरू हुआ है।
वर्जन-
स्पूतनिक की करीब 15 हजार डोज मंगवाई गई है। फिलहाल पहली डोज आई है। ज्यादातर लोगों पर इस्तेमाल हुई। वे लोग इसे बेहतर मान रहे हैं। इसकी गुणवत्ता अच्छी है। हालांकि आधे घंटे का ऑब्जर्वेशन जरूरी है। - डॉ. सौरभ गहलौत, मेडिकल सुपरीटेंडेंट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें