फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 15 जून को 3 गांव के सरपंच पद के लिए 11 उम्मीदवार होंगे आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
3 गांव में सरपंच पद और एक गांव में पंच के लिए होंगे उपचुनाव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में 15 जून को उपचुनाव आयोजित होंगे। यह चुनाव तीन गांव के सरपंच और एक गांव के पंच पद के लिए होंगे, जबकि छह गांव में पंच निर्विरोध चुने जा चुके हैं। सरपंच पद के चुनाव को लेकर तीनों गांव से 11 उम्मीदवार अपनी किस्मत को आजमाएंगे।
विज्ञापन

जिले में तीन खंड हैं। फरीदाबाद खंड, बल्लभगढ़ और तिगांव खंड। गांव जसाना में सरपंच पद के लिए उम्मीदवार अंजली, कंचन भड़ाना और प्रिया भाटी मैदान में आमने सामने हैं। वहीं गांव मादलपुर कुरैशीपुर की पंचायत सामान्य वर्ग के पुरुष के लिए सरपंच पद है। यहां पर छह उम्मीदवारों में असलमखान, पंकज कुमार सिंह, मुस्तीक, योगराज, शाहरुख खान, मोहम्मद हाशिम अपने चुनाव प्रचार करने में लगे हुए हैं। वहीं इसी गांव की पंचायत के पंच वार्ड नंबर सात के लिए भी मतदान होगा। यहां से पंच पद के लिए मोहम्मद आजाद, साहिद तथा सलमान के बीच मुकाबला होगा। बल्लभगढ़ खंड की पंचायत एवं विकास अधिकारी पूजा शर्मा ने बताया कि लदियापुर गांव की पंचायत के सरपंच पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है, जिसमें जाहिद और मुशरफ के बीच सीधा मुकाबला रहेगा। प्रहलादपुर माजरा डीग गांव की पंचायत के पंच वार्ड नंबर-पांच से गीता और जवां गांव की पंचायत के पंच वार्ड नंबर-11 से देवेंद्र कुमार को निर्विरोध पंच चुन लिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि यह उपचुनाव 15 जून को संपन्न कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें