फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-12 स्टेडियम में मिलेगी ओलंपिक स्तर की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल स्टेडियम बनेगा राष्ट्रीय स्तर का स्पोर्ट्स हब, 100 करोड़ की लागत से होगा कायाकल्प
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद अब खेल के क्षेत्र में भी नई पहचान बनाएगी। शहर के सबसे पुराने और प्रमुख खेल केंद्र सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर को राष्ट्रीय स्तर के आधुनिक स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाएगा। योजना पर तेज से काम किया जा रहा है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने स्टेडियम के विशेष मरम्मत और अपग्रेडेशन के तकनीकी काम को मंजूरी दे दी है। करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इस परियोजना को जिले की सबसे बड़ी खेल इंफ्रास्ट्रक्चर योजनाओं में से एक है। इस स्टेडियम को अपग्रेड करने की घोषणा सीएम नायब सिंह सैनी ने की थी।

फरीदाबाद लंबे समय से खेल प्रतिभाओं का केंद्र रहा है लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं की कमी के कारण खिलाड़ियों को दिल्ली, सोनीपत और पंचकूला का रुख करना पड़ता है। अब सेक्टर-12 स्टेडियम के अपग्रेडेशन के बाद स्थानीय खिलाड़ियों को अपने ही शहर में राष्ट्रीय और ओलंपिक स्तर का प्रशिक्षण मिलने की उम्मीद है। परियोजना के तहत ओलंपिक स्तर का स्विमिंग पूल या अंतरराष्ट्रीय मानकों वाला बास्केटबॉल एरीना विकसित करने की योजना पर विचार किया जा रहा है। अंतिम निर्णय विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार होने के बाद लिया जाएगा।
विज्ञापन


1986 में शुरू हुआ था खेल परिसर

सेक्टर-12 खेल परिसर की शुरुआत वर्ष 1986 में इंडोर स्टेडियम की अवधारणा के साथ हुई थी। 2000 के दशक में यह पूरी तरह सक्रिय हुआ और तब से जिले के हजारों खिलाड़ी यहां प्रशिक्षण लेते रहे हैं। वर्तमान में यहां एथलेटिक्स ट्रैक, क्रिकेट ग्राउंड, हॉकी मैदान और इंडोर गेम्स की सुविधाएं मौजूद हैं लेकिन कई सुविधाएं पुरानी हो चुकी हैं। यही वजह है कि एचएसवीपी अब इसे पूरी तरह आधुनिक स्वरूप देने की तैयारी में है।

फ्लड लाइट, हॉस्टल और स्मार्ट सुविधाएं होंगी शामिल

परियोजना के तहत पूरे परिसर में फ्लड लाइट्स लगाई जाएंगी ताकि रात के समय भी खेल गतिविधियां संचालित हो सकें। खिलाड़ियों के लिए 32 कमरों वाला हॉस्टल और डॉरमेट्री बनाई जाएगी। पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग आधुनिक चेंजिंग रूम, लॉकर सुविधा और एयर-कंडीशंड इंडोर हॉल भी तैयार किए जाएंगे। इसके अलावा पूरे परिसर को दिव्यांग अनुकूल बनाया जाएगा। व्हीलचेयर एक्सेस, रैंप और विशेष शौचालय जैसी सुविधाएं भी विकसित होंगी। सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे, फायर अलार्म सिस्टम और डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। स्टेडियम को ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट के तहत विकसित करने की योजना है जिसमें सोलर पावर सिस्टम और ऊर्जा बचत तकनीकों का इस्तेमाल होगा।

आईआईटी से प्रमाणित होगा डिजाइन

एचएसवीपी की ओर से नियुक्त किया जाने वाला तकनीकी सलाहकार स्टेडियम की डिजाइनिंग, डीपीआर, टेंडर प्रक्रिया और निर्माण कार्य की निगरानी करेगा। अधिकारियों के अनुसार पूरे प्रोजेक्ट की स्ट्रक्चरल डिजाइन को आईआईटी दिल्ली या आईआईटी रुड़की से प्रमाणित कराया जाएगा ताकि निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों में कोई कमी न रहे।
विज्ञापन




स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के बीच यह योजना फरीदाबाद की नई पहचान बनाने वाली परियोजना मानी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि स्टेडियम का कायाकल्प पूरा होने के बाद यह केवल खेल परिसर नहीं बल्कि पूरे एनसीआर का प्रमुख स्पोर्ट्स सेंटर बन सकता है। परियोजना को लेकर प्राथमिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसमें ओलंपिक स्तर पर एक सुविधा देने की भी योजना है। -संदीप दहिया, एसई एचएसवीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें