फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पांच दिन बाद खोला गया ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास

विज्ञापन
ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास पांच दिन से बंद रहने से जल्दी जाने के चक्कर में   उस पर लगे गेट के
विज्ञापन
जलभराव के कारण किया था बंद, एफएमडीए ने पानी रोकने के लिए लगाए ब्रेकर और नई जाली
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बारिश के दौरान ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में जलभराव की गंभीर स्थिति सामने आने के पांच दिन बाद बुधवार को इसे यातायात के लिए खोल दिया गया। हालांकि अंडरपास में पानी भरने की समस्या का स्थायी समाधान अभी नहीं हो पाया है। एफएमडीए ने बारिश के पानी को अंडरपास में जाने से रोकने के लिए प्रवेश मार्ग पर सीमेंटेड ब्रेकर और सुरक्षा के लिए नई लोहे की जाली लगाई है। मानसून के दौरान तेज बारिश होने पर अंडरपास में दोबारा जलभराव की आशंका बनी हुई है।

पांच दिन पहले हुई झमाझम बारिश के बाद अंडरपास पानी से लबालब हो गया था। हालात इतने खराब हो गए थे कि एक बस और एक कार पानी में डूब गई थी। कार में सवार लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया था। घटना के बाद एफएमडीए ने अंडरपास को आवाजाही के लिए बंद कर दिया था। पानी की निकासी और स्थिति की जांच के बाद बुधवार को इसे फिर से खोल दिया गया।
विज्ञापन


दो किलोमीटर का लगाना पड़ रहा था चक्कर
अंडरपास बंद होने से लोगों को करीब दो किलोमीटर का अतिरिक्त रास्ता तय करना पड़ रहा था। ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास सेक्टर-21, गांधी कॉलोनी, बड़खल और आसपास के क्षेत्रों को हाईवे की तरफ जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। रोजाना बड़ी संख्या में वाहन और राहगीर इसका इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इसके बंद रहने से आसपास के मार्गों पर भी यातायात का दबाव बढ़ गया था।

तेज बारिश में फिर चुनौती बन सकता है जलभराव

अंडरपास खोलने के साथ एफएमडीए ने पानी के बहाव को रोकने के लिए प्रवेश मार्ग पर सीमेंटेड ब्रेकर बनाए हैं। इनका उद्देश्य सड़क पर बहकर आने वाले बरसाती पानी को अंडरपास में पहुंचने से रोकना है। हालांकि, तेज बारिश की स्थिति में यह व्यवस्था कितनी कारगर साबित होगी, यह मानसून के दौरान ही स्पष्ट होगा। पिछले दिनों अंडरपास में पानी भरने की घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी इसकी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

जर्जर जाली हटाकर नई लगाई

अंडरपास की पुरानी और जर्जर लोहे की जाली को हटाकर नई मजबूत जाली लगाई गई है। एफएमडीए अधिकारियों के अनुसार, इससे प्रवेश और निकास मार्ग की सुरक्षा बेहतर होगी। साथ ही बारिश के दौरान अंडरपास की स्थिति पर निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन

बारिश के कारण अंडरपास में पानी भरने की आशंका को देखते हुए इसे एहतियातन बंद किया गया था। पानी की निकासी और सुरक्षा व्यवस्था की जांच के बाद इसे खोल दिया गया है। बरसाती पानी को अंडरपास में जाने से रोकने के लिए ब्रेकर बनाए गए हैं। पुरानी लोहे की जाली की जगह नई मजबूत जाली लगाई गई है। मानसून के दौरान स्थिति पर लगातार नजर रखी जाएगी। - ओम दत्त, कार्यकारी अभियंता, एफएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें