फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बैंक के लॉकर से जेवर गायब करने वाले अधिकारी जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-15 स्थित एसबीआई की शाखा में चार्टर्ड अकाउंटेंट का लॉकर तोड़कर जेवर गायब करने के मामले में गिरफ्तार बैंक अधिकारियों को बुधवार को अदालत ने जेल भेज दिया है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 ने दो दिन के रिमांड के दौरान आरोपियों के कब्जे से महत्वपूर्ण दस्तावेज और वे फर्जी बिल बरामद किए हैं, जो लॉकर तोड़ने की एवज में जालसाजी से बनाए गए थे।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि लॉकर तोड़ते समय आरबीआई के नियमों की पूरी तरह अनदेखी की गई थी। तत्कालीन बैंक मैनेजर प्रीति कटारिया और अन्य अधिकारियों ने लॉकर बदलने के नाम पर ताहिर नामक व्यक्ति के नाम पर 15-15 हजार रुपये के 12 फर्जी बिल बनाए और बैंक से भुगतान भी कराया। सीए डीसी गर्ग का आरोप है कि उनकी जानकारी के बिना लॉकर तोड़कर उसमें रखे करीब एक किलो सोना और तीन किलो चांदी के गहने खुर्द-बुर्द कर दिए गए। पुलिस अब इस मामले में बरामद दस्तावेजों के आधार पर आगे की कड़ियाँ जोड़ रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें