फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरातल पर कार्यों का निरीक्षण करें अधिकारी: महापौर

विज्ञापन
विज्ञापन
महापौर प्रवीण जोशी की अध्यक्षता में अधिकारियों की हुई बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। महापौर प्रवीण जोशी की अध्यक्षता में शुक्रवार को निगम के अधिकारियों की बैठक हुई । बैठक में महापौर ने अधिकारियों को कहा कि उनका सपना स्वच्छ फरीदाबाद तब सफल होगा जब अधिकारी धरातल पर कार्यों का निरीक्षण करें और शहर से सर्वप्रथम सफाई कराकर गंदगी दूर कराएं।

बैठक में निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा, एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा, एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर डॉ. विजयपाल यादव,जॉइंट कमिश्नर राजेश कुमार,जॉइंट कमिश्नर द्विजा, चीफ इंजीनियर विवेक गिल सहित अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी नीतीश परवाल और सभी कार्यकारी अभियंता मौजूद रहे। बैठक में महापौर प्रवीण जोशी ने अधिकारियों से पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों पर भी समीक्षा की। महापौर ने कहा कि स्वच्छ फरीदाबाद बनेगा लेकिन उससे पहले शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कर गंदगी को दूर कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शहर में विकास कार्यों को जल्द से जल्द शुरू कराने के लिए टेंडर प्रकिया को पूरा कराएं और वर्क ऑर्डर जारी किए जाए, ताकि वार्डों में कार्य शुरू किया जा सके। बैठक में महापौर के निर्देशों पर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने सभी कार्यकारी अभियंता को आदेश दिए है वे अपने अपने इलाके में दो दिन के अंदर दौरा करें और स्थानीय पार्षद के सहयोग से कार्यों की स्थिति का जायजा ले और जलभराव के स्थानों को चिन्हित कराएं ताकि बरसात से पहले उनका समाधान कराया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें