फरीदाबाद। महिला थाना सेंट्रल टीम ने छात्रा की अश्लील फोटो वायरल करने के आरोपी को बिहार से पकड़ा है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि किशोरी उससे बात नहीं करता थी। इस बात का उसे बुरा लगता था। उसने किशोरी को परेशान करने के लिए एडिट कर अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
मार्च में किशोरी ने शिकायत दी थी कि किसी ने उसकी फोटो से छेड़छाड़ कर इंस्टाग्राम पर डाल दिया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर, एसआई माया रानी, एएसआई अजय सिंह, सिपाही नरेश व जयवीर की टीम ने आरोपी को बिहार मुजफ्फरपुर के गांव तारसन से पकड़ा है। आरोपी नाबालिग है। वह मदरसे का छात्र है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी किशोरी से बात करना चाहता था। करीब एक साल पहले रिश्तेदार के घर गुरुग्राम जाकर रहने लगी। आरोपी ने किशोरी के फोटो उसके रिश्तेदार की आईडी पर भेज दिए, ताकि किशोरी को वापस फरीदाबाद भेज दें।