फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मिड डे मील में मिलेगा पोषण से भरपूर भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने राजकीय विद्यालयों के बच्चों के लिए नया मेनू जारी किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शिक्षा विभाग ने राजकीय विद्यालयों के बच्चों के लिए मिड डे मील का नया मेनू जारी कर दिया है। इस नए मेनू का उद्देश्य बच्चों को स्वाद के साथ-साथ भरपूर पोषण देना है। जिले में कक्षा आठ तक के करीब 70 हजार बच्चे इस योजना का लाभ उठाते हैं, जिन्हें अब हर हफ्ते अलग-अलग तरह का पौष्टिक भोजन परोसा जाएगा।
विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार पहले सप्ताह में बच्चों को राजमा-चावल, कढ़ी-पकोड़ा, गुड़-रोटी और दही के साथ परांठा-दही दिया जाएगा। दूसरे सप्ताह में सोया-खिचड़ी, मीठा दलिया, चावल और सफेद चना, खिचड़ी और मिसी परांठा परोसा जाएगा।
विज्ञापन


इसी तरह तीसरे सप्ताह के भोजन में दाल-चावल, रोटी और मूंग दाल, मिसी रोटी, मीठे मूंगफली चावल, नमकीन दलिया और रागी का चूड़ा शामिल किया गया है। इसके अलावा तीसरे सप्ताह के ही कुछ दिनों में सब्जी पुलाव तथा काला चना, रोटी और घीया, राजमा-चावल, गुड़-रोटी और दही के साथ मिलेट परांठा भी मिलेगा। महीने के आखरी सप्ताह में बच्चों को सोया-खिचड़ी, मीठा दलिया, चावल और सफेद चना, दाल-खिचड़ी और पौष्टिक मिसी परांठा दिया जाएगा।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस नए मेनू में मोटे अनाज (मिलेट्स) जैसे रागी और पोषक तत्वों से भरपूर सोयाबीन व दालों को विशेष रूप से शामिल किया गया है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार होगा और वे चाव से भोजन करेंगे। सभी स्कूलों को इस तय मेनू के अनुसार ही प्रतिदिन भोजन तैयार करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें