फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीके अस्पताल में नर्सों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
8 अक्तूबर के बाद आंदोलन की आगे की रणनीति तय की जाएगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी





फरीदाबाद। बीके नागरिक अस्पताल में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में नर्सिंग ऑफिसरों की तीन दिवसीय पेन डाउन हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। हड़ताल के कारण अस्पताल में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि आवश्यक सेवाओं को प्रभावित न होने देने का प्रयास किया गया, लेकिन कई मरीजों और तीमारदारों को नर्सिंग संबंधी सेवाओं के लिए इंतजार करना पड़ा।





नर्सिंग ऑफिसरों का कहना है कि उन्हें ट्रांसफर पॉलिसी से आपत्ति नहीं है, लेकिन पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए। कर्मचारियों ने मांग की है कि जिन नर्सिंग कर्मचारियों की दूसरे जिले में जाने की इच्छा है, पहले उनका ट्रांसफर किया जाए। साथ ही सभी रिक्त पदों को ऑनलाइन ट्रांसफर के लिए उपलब्ध कराया जाए और कर्मचारियों को अपनी पसंद के जिले का विकल्प दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन






नर्सिंग ऑफिसर बबीता राणा ने बताया कि वह फरवरी 2024 में बीके अस्पताल में आई थीं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी हैं, जिन पर घर और ड्यूटी दोनों की जिम्मेदारी होती है। ऐसे में अचानक अनजान स्थान पर ट्रांसफर होने से परिवार और बच्चों की जिम्मेदारियां प्रभावित होती हैं। कोविड के दौरान नर्सिंग स्टाफ ने लगातार मरीजों की सेवा की। अब ट्रांसफर प्रक्रिया को लेकर कर्मचारियों में मानसिक परेशानी है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार की ओर से ठोस पहल नहीं हुई तो 8 अक्तूबर के बाद राज्य स्तर पर आंदोलन की आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें