फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बदलते मौसम से बढ़े वायरल बुखार के मरीज

विज्ञापन
फरीदाबाद बीके नागरिक अस्पताल में बदलते मौसम से बढ़े वायरल बुखार के मरीज । संवाद
विज्ञापन
बीके अस्पताल में रोजाना पहुंच रहे 100 से अधिक पीड़ित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बदलते मौसम का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। जिले में वायरल बुखार, खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीके अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज वायरल संक्रमण से जुड़ी शिकायतों के साथ उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों और बुजुर्गों की संख्या अधिक है।

अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, इन दिनों मरीजों में बुखार के साथ गले में खराश, खांसी, जुकाम, बदन दर्द और कमजोरी जैसी समस्याएं अधिक देखने को मिल रही हैं। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव और उमस के कारण संक्रमण तेजी से फैल रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संक्रमण का खतरा अधिक रहता है, इसलिए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मोहित अग्रवाल ने बताया कि मौसम बदलने के कारण वायरल संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने लोगों को संतुलित आहार लेने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा लेने से बचने की सलाह दी। यदि बुखार दो से तीन दिन तक बना रहे या सांस लेने में तकलीफ, तेज कमजोरी या अन्य गंभीर लक्षण दिखाई दें तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क कों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें