फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गर्मी और उमस से बढ़ रहे उल्टी-दस्त के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीके अस्पताल में रोजाना पहुंच रहे 60 से अधिक पीड़ित
विज्ञापन


उल्टी-दस्त के साथ कमजोरी की शिकायत, बच्चों और बुजुर्गों पर अधिक असर

संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। शहर में बढ़ती गर्मी और उमस के कारण लोगों में डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी की समस्या बढ़ रही है। बीके अस्पताल में रोजाना 60 से अधिक मरीज शरीर में पानी की कमी, उल्टी और दस्त की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार तेज गर्मी और उमस में शरीर से पसीने के रूप में अधिक पानी और लवण निकलने के कारण डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है।


अस्पताल पहुंच रहे मरीजों में उल्टी-दस्त के साथ कमजोरी, चक्कर और थकान की शिकायत भी सामने आ रही है। बच्चों और बुजुर्गों को इस समस्या का खतरा अधिक रहता है। चिकित्सकों के अनुसार इन दोनों आयु वर्गों में शरीर में पानी की कमी होने पर स्थिति तेजी से बिगड़ सकती है। ऐसे में लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मोहित अग्रवाल ने लोगों को गर्मी में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है। इसके अलावा नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करने को कहा गया है। धूप में निकलने से पहले और बाहर से लौटने के बाद पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें