फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 1235 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या, 280 नए मामले की पुष्टि

विज्ञापन
Number of active patients reached 1235 in the district, 280 new case confirmed
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग और लोगों की चिंता बढ़ा रही है। बीते दो दिनों से 200 से अधिक मामले आ रहे हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने 280 नए मामलों की पुष्टि की है। वहीं, 84 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 48955 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 47295 लोग स्वस्थ हुए है। इसके अलावा 425 संक्रमितों की मौत हो गई है। जिले में अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या 1235 तक पहुंच गई है। इनमें से 197 संक्रमित अस्पतालों में भर्ती हैं और 1038 होम आइसोलेशन में हैं। इसके अलावा जिले के विभिन्न अस्पतालों के आईसीयू में 40 संक्रमित ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। छह संक्रमित वेंटिलेटर पर उपचाराधीन हैं। बुधवार को रिकवरी दर में भी गिरावट देखने को मिली। बुधवार को 96.6 फीसदी पर पहुंच गया। कोरोना के मामले दोगुने होने में 168 दिनों का समय लग रहा है। सैंपल पाजिटिविटी रेट 8.3 फीसदी है।
2146 सैंपल लिए गए
बुधवार को 2146 सैंपल लिए गए। इनमें से 1856 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। प्रति एक लाख की आबादी में 32646 सैंपल लिए जा रहे हैं। कुल 587637 सैंपल लिए जा चुके हैं। - डॉ रामभगत, कोविड नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें