फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तकनीकी खामी से एनटीपीसी की परीक्षा रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में शुक्रवार को रेलवे एनटीपीसी परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को निराशा हाथ लगी। भारतीय रेलवे की इस भर्ती परीक्षा की पहली शिफ्ट अदाणी कंपनी स्थित केंद्र पर तकनीकी खामी के कारण निरस्त कर दी गई।
जानकारी के अनुसार पहली शिफ्ट में करीब 250 अभ्यर्थी परीक्षा नहीं दे पाए। परीक्षा शुरू होने से पहले ही सिस्टम में खराबी आ गई, जिससे प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। काफी देर इंतजार के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा रद्द होने की सूचना दी गई। परीक्षा आयोजकों का कहना है कि प्रभावित अभ्यर्थियों को नई तारीख की जानकारी एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं परीक्षा न दे पाने के कारण छात्रों में नाराजगी और निराशा देखने को मिली। मोहित नामक अभ्यर्थी ने बताया कि सुबह से केंद्र पर बैठे रहे, लेकिन परीक्षा नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि तकनीकी खामी का कोई स्पष्ट सबूत भी नहीं दिया गया, जिससे अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें