फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: छात्रों का तनाव कम करने में मदद करेगा आत्मन एप, शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को आत्मन एप के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बल्लभगढ़ ब्लॉक के सभी विद्यालयों के नोडल टीचरों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। सभी अधिकारियों ने आत्मन एप के उद्देश्य एवं महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। वर्कशॉप के दौरान नोडल टीचरों को आत्मन एप पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समझाई गई तथा उसके विभिन्न फीचर्स की विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी समयपाल ने बताया कि यह एप विद्यार्थियों के तनाव को कम करने में सहायक सिद्ध होगा।

आत्मन से स्टेट लीड अंकिता ने बताया कि यह एप केवल परीक्षा तनाव तक सीमित नहीं है। आत्मन एप सीधे स्कूल स्तर पर बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, जीवन कौशल शिक्षा, भावनात्मक मजबूती और तनाव प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षित करता है। इसका उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को आत्मनिर्भर, सकारात्मक और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी विद्यालयों के स्टाफ को निर्देशित किया गया कि वे विद्यार्थियों को आत्मन एप के प्रति जागरूक करें तथा नियमित रूप से उन्हें एप पर उपलब्ध वीडियो दिखाएं, जिससे विद्यार्थियों का तनाव कम हो और वे बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अंशु सिंघला के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर जिला विज्ञान विशेषज्ञ धर्मेंद्र अधाना, समन्वयक नरेन्द्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें