फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अल-फलाह यूनिवर्सिटी के सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल कनेक्शन के बाद खुफिया विभाग अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद जिले के कई इलाकों में खुफिया विभाग की टीमें रख रहीं गतिविधियों पर नजर
विज्ञापन

खासकर मस्जिदों के आस-पास के इलाके में सक्रिय हैं टीमें

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अल-फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों और इसके पास स्थित मस्जिद के इमाम के आतंकी मॉड्यूल में शामिल होने के बाद से खुफिया विभाग अलर्ट मोड पर है। जिले के कई इलाकों में खुफिया विभाग की टीमें सक्रिय हो गई हैं। ये टीमें इन इलाकों की हर गतिविधि पर नजर रख रही हैं। खासकर मस्जिदों के आस-पास के इलाके में खुफिया विभाग की टीमें सक्रिय हैं।

एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि अल-फलाह यूनिवर्सिटी से लगातार हो रही धर-पकड़ और इसके पास स्थित मस्जिद के इमाम के आतंकी मॉड्यूल में शामिल होने ने सबको हैरान कर दिया है। सूत्र ने बताया कि इस मामले के सामने आने के बाद से आला अधिकारियों ने सभी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने इलाके में टीमें सक्रिय रहें। ऐसा संभव है कि इस आतंकी मॉड्यूल ने जिले के धौज के अलावा अन्य इलाकों में भी लोगों का ब्रेनवॉश कर उन्हें अपने साथ मिलाया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जिले में 100 से ज्यादा मस्जिदें हैं। ऐसे में अब बड़े स्तर पर निगरानी अभियान चलाने की जरूरत है। इसका मकसद ये है कि पूरे इलाके को एक बार चेक की लिया जाए । इससे यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति होगा तो वो अभी सामने आ जाएगा और बाद में कोई ऐसी अप्रिय घटना जिले में फिर नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें