फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अब लाउडस्पीकर बताएगा कौन-सी दवा कब और कितनी लेनी है

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईटी तीन नंबर स्थित ईएसआई मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में सुविधा शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-तीन नंबर स्थित ईएसआई मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में आने वाले मरीजों को किस समय कौन सी दवा खानी है। इसको लेकर अब मरीजों को कोई परेशानी नहीं होगी। क्योंकि कर्मचारियों की ओर से लाउडस्पीकर के जरिए मरीज को दवा देने से पहले समझाया जा रहा है और उसके बाद दवा दी जाएगी। इससे मरीज आसानी से सुन पाएगा और उसका पालन कर पाएगा। यह सुविधा दवा सभी दवा काउंटर पर शुरू कर दी गई है।


अस्पताल में हर रोज तीन हजार से अधिक मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। इनमें अशिक्षित मरीजों को दवा की सही जानकारी नहीं मिल पाती थी, जिससे वह परेशान रहते थे। कई मरीज को दोबारा डॉक्टर से जानकारी लेने जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रबंधन की ओर से लाउडस्पीकर की सुविधा शुरू की गई।
विज्ञापन




लाउडस्पीकर के जरिए समझता है दवा

दवा काउंटर पर जो भी मरीज दवा लेने जाता है। उसको कर्मचारी दवा देने से पहले लाउडस्पीकर के जरिए सभी दवा के बारे में जानकारी देता है कि कौन-सी दवा कब और कितनी लेनी है। उसके बाद ही उसको दवा दी जाती है। अगर मरीज को समझ नहीं आता है तो वह दोबारा उसी काउंटर पर पूछ सकता है। लाउडस्पीकर इसलिए लगाया गया है कि कई बार मरीज को कर्मचारियों की आवाज सुनाई नहीं देती है। इसलिए इसके जरिए उसकी आवाज साफ सुनाई देगी और वह आसानी से दवा को समझ पाएंगे।
विज्ञापन




मरीजों को रहा है फायदा

डीन डॉ. एके पांडे ने बताया कि कई बार मरीज दवा लेने के बाद वापस डॉक्टर के पास दवा समझने के लिए जाता है। इससे उनको परेशानी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए लाउडस्पीकर के जरिए दवा काउंटर पर ही दवा समझने की सुविधा को शुरू किया गया है। इससे अब मरीजों के साथ-साथ डॉक्टर को भी परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें