फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अवैध रूप से बने आठ फार्म हाउस किए जमींदोज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर की जा रही है कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। आनंद वन में अरावली की तरफ जा रहे रास्ते पर वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर बनाए गए आठ फार्म हाउस पर वन विभाग ने नगर निगम के साथ मिलकर कार्रवाई की। प्रशासन ने करोड़ों रुपये की जमीन पर बने अवैध रूप से बने फार्म हाउस को जमींदोज कर दिया।
जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लगातार कार्रवाई जारी है। मंगलवार को वन विभाग की टीम फरीदाबाद नगर निगम के दस्ते के साथ सुबह करीब 9 बजे 13 बुलडोजर लेकर पहुंच गई थी। प्रशासन की तरफ से शाम करीब 6 बजे तक अवैध फार्म हाउस तोड़ने का सिलसिला जारी रहा। वहीं सुरक्षा को देखते हुए आनंद वन की तरफ जा रहे रास्ते पर ही पुलिस के जवान तैनात थे। इस कार्रवाई के लिए प्रशासन की तरफ से 9 टीमें बनाई गई है व 9 ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व डीसीपी का फॉर्म हाउस भी किया ध्वस्त
जानकारी के अनुसार प्रशासन ने 6 फार्म हाउस को पूरी तरह तोड़ दिया है, वहीं 2 फार्म हाउस का कुछ हिस्सा तोड़ा जा चुका है । बचा हुआ आज तोड़ दिया जाएगा। इन फार्म हाउस में आनंदा फार्म, मंगलमय फार्म, राज विला आदि फार्म हाउस शामिल हैं। इसमें एक फार्म हाउस पूर्व डीसीपी व एक निगम पार्षद प्रत्याशी रहे नेता का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें