फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अब फ्लाईओवर के नीचे से चलेंगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
पृथला क्षेत्र के 50 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। नेशनल हाईवे-19 पर बने फ्लाईओवरों के कारण लंबे समय से बस सेवाओं से वंचित रह रहे पृथला क्षेत्र के ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। विधानसभा सत्र में पृथला विधायक रघुबीर तेवतिया द्वारा उठाए गए मुद्दे के बाद सरकार ने संकेत दिया है कि अब हरियाणा रोडवेज की बसों को फ्लाईओवर के ऊपर से गुजरने के बजाय नीचे से चलाया जाएगा, ताकि गांवों के स्टॉप पर यात्रियों को सीधी सुविधा मिल सके।
साथ ही पृथला-गदपुरी टोल प्लाजा के पास गदपुरी में रोडवेज बस अड्डा बनाने को भी मंजूरी दी गई है। विधानसभा सत्र के दौरान विधायक रघुबीर तेवतिया ने कहा कि पलवल से बल्लभगढ़ तक नेशनल हाईवे-19 का करीब 20 किलोमीटर हिस्सा पृथला विधानसभा क्षेत्र में आता है। इस मार्ग पर आल्हापुर, बघौला, पृथला, सीकरी और झाड़सेंतली समेत कई स्थानों पर बड़े फ्लाईओवर बनाए गए हैं। इन फ्लाईओवरों के बन जाने के बाद रोडवेज की बसें सीधे ऊपर से निकल जाती हैं, जिससे पुलों के नीचे स्थित गांवों के बस स्टॉप पर बसें रुक नहीं पातीं।
विज्ञापन


उन्होंने सदन में कहा कि इस स्थिति के कारण आसपास के करीब 50 गांवों के लोगों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है। ग्रामीणों को बस पकड़ने के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, जिससे रोजाना आने-जाने वाले छात्रों, मजदूरों और नौकरीपेशा लोगों को काफी परेशानी होती है। विधायक ने मांग रखी कि सभी रोडवेज बसों को इन फ्लाईओवरों के नीचे से गुजारा जाए ताकि गांवों के पास बने बस स्टॉप पर बसें रुक सकें और लोगों को सीधा लाभ मिल सके। इसके साथ ही पृथला-गदपुरी टोल प्लाजा के पास गदपुरी में हरियाणा रोडवेज का बस अड्डा स्थापित करने की भी मांग की गई।

सदन में इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गदपुरी टोल प्लाजा के पास बस अड्डा बनाने की मंजूरी दे दी। वहीं सरकार की ओर से यह भी आश्वासन दिया गया कि हाईवे पर गांवों के पास बने फ्लाईओवरों के नीचे से बस संचालन सुनिश्चित करने के लिए रोडवेज विभाग के इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई जाएगी, ताकि बसें निर्धारित स्टॉप पर रुक सकें। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा बेहतर होना जरूरी है। इसके बाद सरकार की ओर से ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बस संचालन की व्यवस्था में बदलाव करने की बात कही गई।

यदि बसें फ्लाईओवर के ऊपर के बजाय नीचे से चलती हैं तो पृथला क्षेत्र के करीब 50 गांवों के लोगों को सीधे अपने गांव के पास से बस सेवा मिल सकेगी। इससे छात्रों, कर्मचारियों और व्यापारियों के लिए फरीदाबाद, दिल्ली, पलवल और चंडीगढ़ जैसे शहरों तक पहुंचना आसान होगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से वे इस समस्या से जूझ रहे थे और बसें ऊपर से निकल जाने के कारण उन्हें परिवहन सुविधा का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन


विधायक बोले, जनहित के मुद्दे उठाता रहूंगा
विधायक रघुबीर तेवतिया ने कहा कि भले ही वह विपक्ष में हैं, लेकिन क्षेत्र की जनता ने उन्हें अपनी समस्याएं उठाने के लिए चुना है। इसलिए वे सड़क से लेकर विधानसभा तक जनहित के मुद्दों को लगातार उठाते रहेंगे। उनका कहना है कि परिवहन सुविधा बेहतर होने से क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें