फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कानून व्यवस्था संभालेंगे एसीपी लॉ एंड ऑर्डर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर में आयोजित रैली, धरना प्रदर्शन या किसी आंदोलन के दौरान कानून व्यवस्था चौपट न हो, इसकी जिम्मेदारी अब सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) की होगी। जिले में प्रयोग के तौर पर ये पोस्ट बनाई गई है। हालांकि ये पोस्ट पुलिस महानिदेशक की तरफ से आधिकारिक नहीं है। आयुक्त कार्यालय से जल्द ही स्थाई पोस्ट के लिए फाइल भेजी जाएगी। शहर में पिछले कुछ महीनों में कई मामलों में कानून व्यवस्था बिगड़ी। ऐसे में अधिकारियों ने मामला तो संभाला, लेकिन शहर काफी हद तक प्रभावित रहा। ऐसी स्थिति दोबारा न हो इसके लिए यह पद बनाया गया है। एसीपी ट्रैफिक टू महेंद्र वर्मा को एसीपी लॉ एंड ऑर्डर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था को लेकर सुर्खियों में रहता है जिला
राजधानी से सटे तीन-तीन राज्यों से सीमावर्ती फरीदाबाद को पुलिस क्राइम के लिहाज से संवेदनशील मानती है। उत्तर प्रदेश के कुख्यात विकास दुबे ने यहीं शरण ली थी। निकिता हत्याकांड के बाद भी जिला सुर्खियों में रहा। किसान आंदोलन में दिल्ली जैसा बवाल रहा। धरना- प्रदर्शन आम बात है। अब ऐसे किसी भी मामले को सीधे एसीपी लॉ एंड ऑर्डर संभालेंगे।
पुलिस आयुक्त ओपी सिंह का कहना है कि कानून व आदेशों की पालना में किसी तरह की कोई कमी ना रहे, इसलिए नई पोस्ट बनाई गई है। स्थायी पद के लिए प्रस्ताव बनाया जा रहा है। एसीपी अपने स्तर पर दंगा निरोधक दस्ता, अतिरिक्त पुलिस बल, रेपिड एक्शन फोर्स व स्वैट टीम को लीड करेंगे। शहर में कहीं भी भीड़ की स्थिति या माहौल खराब ना होने देने की जिम्मेदारी भी उनकी ही होगी। फिलहाल एक प्रयोग के तौर पर यह नियुक्ति की गई है। इसके लिए पिछले कुछ महीनों में हुई बड़ी घटनाओं का जिक्र करते हुए एक फ़ाइल बनाकर मुख्यालय भेजी जाएगी। जिसके बाद इस पोस्ट की स्थाई नियुक्ति की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें