फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एलिवेटेड रोड में बाधा बन रहीं 30 दुकानों के मालिकों को नोटिस

विज्ञापन
मोहना रोड पर तेजी से चल रहा है एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य।
विज्ञापन
सात दिनों के अंदर हटाना होगाअतिक्रमण, नहीं तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मोहना रोड पर एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। निर्माण में बाधा बन रही दुकानों के मालिकों को सोमवार को लोक निर्माण विभाग की ओर से नोटिस जारी किए गए। यह नोटिस पांच भाई साबुन फैक्ट्री के सामने से लेकर दिल्ली जूस कॉर्नर ऊंचा गांव मलेरना रोड तक के दुकानदारों को दिए गए।
विज्ञापन


मोहना एलिवेटेड मार्ग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। निर्माण कार्य में कोई परेशानी न आए इसके लिए विभाग की ओर से सभी मुख्य रास्तों को बंद कर दिया है। वहीं कई जगहों पर दुकानदारों की ओर से सड़क के किनारे अतिक्रमण किया गया है। उससे निर्माण कार्य में बांधा आ रही है। जिसको लेकर सोमवार को लोक निर्माण विभाग की ओर से 30 दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। दुकानदारों ने 6 से 27 गज वर्ग तक अतिक्रमण किया हुआ है। अगर सात दिनों के अंदर अतिक्रमण को हटाया नहीं गया तो विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें