फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नियमों के उल्लंघन पर नशा मुक्ति केंद्र को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
- केवल शराब उपचार की अनुमति, फिर भी अन्य नशे के मरीजों का हो रहा था इलाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के राजीव कॉलोनी में संचालित नशा मुक्ति केंद्र के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एसडीएम मयंक भारद्वाज के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। जांच में सामने आया कि संबंधित केंद्र को केवल शराब के आदी लोगों के उपचार की अनुमति दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद वहां स्मैक, अफीम और चरस जैसे अन्य नशे के आदी लोगों का इलाज किया जा रहा था। यह नियमों का उल्लंघन है। इसके अलावा केंद्र संचालक पर भर्ती लोगों के साथ मारपीट करने के आरोप भी सामने आए हैं। शिकायत मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम और एसडीएम मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। संबंधित संचालक को एसडीएम कार्यालय में पेश होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) के नोडल अधिकारी डॉ. मान सिंह ने कहा कि जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। उन्होंने बताया कि संचालक के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। यदि संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिला तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें