फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एटीएम से पानी नहीं, सीवर में बह रहा पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में लगे वाटर एटीएम फेल, इस्तेमाल होने के बजाय सीवर में बह रहा अतिरिक्त पानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। शहर में लोगों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए लगाए गए एटीएम फेल साबित हो रहे हैं। इन एटीएम से पानी नहीं, सीवर में पैसा बह रहा है। स्थानीय निवासी महावीर बिश्नोई ने बताया कि नियमों के अनुसार, वाटर एटीएम से निकलने वाले अतिरिक्त पानी को एकत्रित करने के लिए अलग से टैंक बनाया जाना था जिससे उसका उपयोग पार्कों, ग्रीन बेल्ट और सरकारी भवनों में किया जा सके लेकिन कई स्थानों पर यह अतिरिक्त पानी सीधे सीवर में बहाया जा रहा है। इससे पानी की बर्बादी हो रही है।
इसके साथ ही प्रत्येक वाटर एटीएम पर डिस्पोजल ग्लास की व्यवस्था अनिवार्य मानी गई थी, ताकि लोग आसानी से पानी पी सकें। वाटर एटीएम सार्वजनिक स्थानों पर आम लोगों को दो रुपये प्रति लीटर ठंडा पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए लगाए गए थे। हालांकि, जमीनी हकीकत इससे अलग दिखाई दे रही है। अधिकांश स्थानों पर न तो डिस्पोजल ग्लास उपलब्ध हैं और न ही स्वच्छता की पर्याप्त व्यवस्था देखने को मिल रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार के नियम अनुसार कार्य नहीं किए जा रहे हैं। यदि पानी को बचाया जाए तो इसका उपयोग शहर में पार्कों व ग्रीन बेल्टों में किया जा सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि वाटर एटीएम की नियमित निगरानी की जाए और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें