फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी में सफाईकर्मी की तोड़ी नाक: कूड़ा लेकर डंपिंग ग्राउंड जा रहा था कर्मचारी, रास्ते में विवाद पर हुआ हमला

Wed, 25 Feb 2026 11:01 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज़ एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)

सार

बल्लभगढ़ में सफाई कर्मचारी राकेश से मारपीट हुई। कूड़ा ले जाते समय युवकों से कहासुनी के बाद हमला हुआ, जो सीसीटीवी में कैद हो गया है।
विज्ञापन
घायल कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के अहिरवाड़ा क्षेत्र से कूड़ा उठाकर डालने जा रहे एक सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। यह घटना गली की एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन

 
बल्लभगढ़ नगर निगम जोन में आउटसोर्स पर कार्यरत सफाई कर्मचारी राकेश रोज की तरह अहिरवाड़ा क्षेत्र से कूड़ा उठाकर अपनी रेहड़ी में भरकर डंपिंग ग्राउंड की ओर जा रहा था। जब वह अहिरवाड़ा से निकलकर अंबेडकर चौक की तरफ जाने वाली सड़क पर पहुंचा, तभी रास्ते में कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। राकेश ने बताया कि वह वहां से आगे बढ़ गया था और किसी तरह का झगड़ा नहीं करना चाहता था।

करीब दस मिनट बाद दो बाइकों पर सवार होकर चार युवक उसके पास पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर राकेश पर हमला कर दिया। हमले से राकेश घबरा गया और उसने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उसे काफी चोट पहुंचाई।

मारपीट में राकेश की नाक की हड्डी टूट गई। उसके सिर और कमर में भी चोटें आई हैं। उसे तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद नाक के ऑपरेशन की सलाह दी है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा होने पर आरोपियों की एक बाइक मौके पर ही छूट गई, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। बाइक के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि उनको घटना की सूचना मिल गई है। अभी घायल की हालत गंभीर है। शिकायत मिलने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें