करीब दस मिनट बाद दो बाइकों पर सवार होकर चार युवक उसके पास पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर राकेश पर हमला कर दिया। हमले से राकेश घबरा गया और उसने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उसे काफी चोट पहुंचाई।
मारपीट में राकेश की नाक की हड्डी टूट गई। उसके सिर और कमर में भी चोटें आई हैं। उसे तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद नाक के ऑपरेशन की सलाह दी है।
स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा होने पर आरोपियों की एक बाइक मौके पर ही छूट गई, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। बाइक के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि उनको घटना की सूचना मिल गई है। अभी घायल की हालत गंभीर है। शिकायत मिलने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।