फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चांदपुर गांव में मुस्लिम समुदाय की शादियों में नहीं बनेगा मांसाहारी खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कमेटी का फैसला, भड़काऊ पोस्ट डालने पर भी रोक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तिगांव । गांव चांदपुर में हाल ही में हुए हिंदू-मुस्लिम विवाद के बाद ग्राम पंचायत ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अहम कदम उठाया है। यह विवाद मुस्लिम समुदाय की शादी में मांसाहारी खाना बनाने को लेकर हुआ था जिसको लेकर ग्राम सरपंच सूरजपाल की पहल पर 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया, जिसने विचार-विमर्श के बाद दो महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।

कमेटी के निर्णय के अनुसार गांव में होने वाले किसी भी मुस्लिम शादी समारोह में मांसाहारी भोजन नहीं बनाया जाएगा। इसके अलावा सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ या दंगे भड़काने वाली पोस्ट करने पर भी रोक लगाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत का कहना है कि इन फैसलों का उद्देश्य गांव में शांति, भाईचारा और आपसी सम्मान बनाए रखना है, ताकि चांदपुर गांव एकता और विकास की राह पर आगे बढ़ सके। पंचायत ने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे इन निर्णयों का पालन करें और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग दें।

वर्जन


गांव में शांति व्यवस्था व आपसी प्रेम बनाएं रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाना पड़ा। - सूरजपाल , सरपंच, गांव चांदपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें