फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मैसेज न जानकारी... खाते से उड़े 1.77 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जवाहर कॉलोनी निवासी युवक के बैंक खाते से बिना किसी ओटीपी या मैसेज के करीब 1.77 लाख रुपये कट गए। बैंक बैलेंस जांच करने पर पीड़ित को ठगी का पता चला। जवाहर कॉलोनी निवासी प्रभकिरत भारद्वाज बजाज ने दी शिकायत में बताया कि उनके खाते से 4 और 5 अप्रैल को तीन बार में 1,77,500 रुपये अपने आप कट गए। इस दौरान उनके मोबाइल पर बैंक की ओर से पैसे कटने का कोई अलर्ट मैसेज भी नहीं आया। जब प्रभकिरत ने अपना बैलेंस चेक किया तब उन्हें पैसे कटने का पता चला।
विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जालसाजों ने 4 अप्रैल को दोपहर 12:46 बजे 85,000 रुपये और महज तीन मिनट बाद ही 13,000 रुपये निकाल लिए। इसके बाद अगले दिन 5 अप्रैल को दोपहर 3:09 बजे 79,500 रुपये निकालकर खाता खाली कर दिया। पीड़ित ने 6 अप्रैल को साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर अपराध थाना एनआईटी ने 22 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें