फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-7, 9 और 10 में ईएसआईसी डिस्पेंसरी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाज के लिए सेक्टर-8 अस्पताल जाने को मजबूर हैं तीनों सेक्टरों के निवासी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-7, 9 और 10 में ईएसआईसी डिस्पेंसरी की सुविधा नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को उपचार के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले सेक्टर-7डी में डिस्पेंसरी संचालित होती थी, लेकिन अब इसे सेक्टर-8 में स्थानांतरित कर दिया गया है। ऐसे में तीनों सेक्टरों के ईएसआईसी कार्ड धारकों को सामान्य बीमारी में भी उपचार और दवाइयों के लिए सेक्टर-8 के ईएसआईसी अस्पताल का रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन




सेक्टर-8 में ईएसआई अस्पताल की सुविधा है, जहां आसपास के लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं। हालांकि, सेक्टर-7, 9 और 10 के लोगों के लिए नजदीक कोई डिस्पेंसरी नहीं होने से परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कई बार मरीजों को उपचार या दवा लेने के लिए कई किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में डिस्पेंसरी खुलने से सामान्य बीमारियों के इलाज और दवाइयों के लिए लोगों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही आपात स्थिति में भी प्राथमिक उपचार आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन





लोगों से बातचीत


पहले सेक्टर-7 में डिस्पेंसरी होने से आसपास के लोगों को काफी सुविधा थी। अब छोटी बीमारी के लिए भी सेक्टर-8 जाना पड़ता है।
- हरीश, सेक्टर- 7





बुजुर्ग मरीजों को दवा लेने के लिए दूर जाना मुश्किल होता है। प्रशासन को तीनों सेक्टरों के बीच किसी स्थान पर डिस्पेंसरी शुरू करनी चाहिए।
- भगवती, सेक्टर- 7


आपातकालीन स्थिति में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र की जरूरत सबसे अधिक महसूस होती है। डिस्पेंसरी होने से प्राथमिक उपचार समय पर मिल सकेगा।
- हेमा, सेक्टर- 9


सेक्टर-7, 9 और 10 में आबादी काफी है, इसलिए यहां स्वास्थ्य सुविधा का होना जरूरी है। विभाग यहां भी जल्द डिस्पेंसरी शुरू करे।
- मोनू, सेक्टर- 10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें