फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एनकेसीए ग्रीन ने डगआउट इलेवन को सात विकेट से दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। एनकेसीए क्रिकेट मैदान पर बुधवार को खेले गए 40 ओवर के रोमांचक मुकाबले में एनकेसीए ग्रीन ने डगआउट इलेवन को सात विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डगआउट इलेवन की टीम 38.4 ओवर में 234 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से शिवम पायल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 104 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। एनकेसीए ग्रीन की गेंदबाजी काफी प्रभावी रही। राज ने आठ ओवरों में मात्र 28 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट झटके और विपक्षी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोक दिया।
विज्ञापन

वहीं, 235 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनकेसीए ग्रीन की शुरुआत मजबूत रही। टीम ने 36.4 ओवर में केवल तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पीयूष बंसल ने नाबाद 105 रन बनाए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके अलावा अर्नव ने भी 62 रनों की पारी खेली। डगआउट इलेवन की ओर से सत्यम, शोबित और विवेक ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें