फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क किनारे रहने वाले युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एनआईटी-पांच क्षेत्र में सड़क किनारे रहने वाले एक युवक की बुधवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक की पहचान किशन के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पलवल का रहने वाला है। वह कूड़ा बीनने और दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था व सड़क किनारे ही रहता और सोता था। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार किशन को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। बुधवार सुबह भी उसे दौरा पड़ा था, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे दवा दी। हालत सामान्य होने पर लोग वहां से चले गए। कुछ देर बाद लोगों ने उसे अचेत अवस्था में पड़ा देखा। वहीं, कुछ और स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की तबीयत खराब थी और तेज गर्मी के कारण उसकी मौत हुई हो सकती है। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को बीके अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें