फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्केटिंग प्रतियोगिता में निवान और तन्वी बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में बुधवार को एसजीएफआई (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) खेलों के अंतर्गत अंडर-11 बालक एवं बालिका वर्ग की स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन





बालक वर्ग में निवान ने प्रथम, ध्रुव ने द्वितीय तथा लक्ष्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में तन्वी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि काशवी यादव दूसरे और अबीरा तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा इनलाइन स्केटिंग वर्ग में गायू ने प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। तिषा ने दूसरा तथा शान्वी ने तीसरा स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजेता खिलाड़ियों को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार ढिल्लों ने प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सहायक खेल शिक्षा अधिकारी प्रेम शर्मा भी उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें