फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: घातक गेंदबाजी से नितिन ने हैप्पी क्लब की छीनी मुस्कान

विज्ञापन
विज्ञापन
- चटकाए 4 विकेट, रॉयल ने हैप्पी क्लब को 56 रन से हराया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेसी

फरीदाबाद। एनआईटी-4 स्थित एयरफोर्स क्रिकेट मैदान पर शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स ब्यॉज ने हैप्पी क्लब को 56 रन से मात दी। 16 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने आई रॉयल चैलेंजर्स की टीम ने सात विकेट पर 145 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए अनिल ने 36, विजय ने 35, कपिल ने 27 और निखिल ने 21 रन का योगदान दिया। हैप्पी क्लब के लिए मिथुन ने 21 रन देकर चार विकेट झटके।
विज्ञापन


वहीं शुभाजीत, याकुब और अख्तर ने एक-एक विकेट लिया। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई हैप्पी क्लब की टीम 8.4 ओवर में महज 89 रन पर ढेर हो गई। टीम के लिए सैफ ने 18 और शुभाजीत ने 17 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स के लिए कप्तान नितिन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 22 रन देकर चार विकेट झटके। भोला और कमल चौधरी को दो-दो विकेट मिले। नितिन को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें