फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दुल्हन की तरह सजा एनआईटी, पहुंची जोड़ा साहिब यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत, सुबह पलवल की तरफ होगी रवाना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। गुरु गोबिंद सिंह महाराज एवं माता साहिब कौर से संबंधित पवित्र जोड़ा साहिब यात्रा का शुभारंभ बृहस्पतिवार को दिल्ली से किया गया है। यह यात्रा विभिन्न स्थानों से होते हुए 1 नवंबर को तख्त श्री हरमिंदर जी पटना साहिब (बिहार) में संपन्न होगी। यात्रा को लेकर फरीदाबाद में व्यापक तैयारियां की गई हैं। वहीं जोड़ा साहिब यात्रा रात में एनआईटी गुरुद्वारे में रुकने के बाद सुबह करीब 11 बजे आगे के लिए रवाना हो जाएगी। इस अवसर पर सुबह करीब 10 बजे सीएम भी एनआईटी पहुंचेंगे।

बृहस्पतिवार को दिल्ली से निकलने के बाद यात्रा फरीदाबाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई एनआईटी-5 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु दरबार साहिब में रात्रि ठहराव के लिए पहुंची। वहीं यात्रा के स्वागत के लिए गुरुद्वारा कमेटी व प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की । एनआईटी पांच के गुरुद्वारा वाले रोड को दुल्हन की तरह सजाया गया। वहीं लाइटिंग के साथ सड़कों की मरम्मत व पानी का छिड़काव भी किया गया ।
विज्ञापन


गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान इंद्रजीत ने बताया कि यात्रा में शामिल करीब 150 लोगों ने रात्रि ठहराव किया । वहीं रात में यात्रा का स्वागत करने के बाद कीर्तन का आयोजन किया गया। गुरुद्वारे में यात्रा के साथ सभी श्रद्धालुओं के लिए लंगर का इंतजाम भी किया गया था। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे से कीर्तन शुरू हो जाएगा। इसके बाद सीएम का आगमन होगा। सीएम के कार्यक्रम के बाद यात्रा यहां से रवाना हो जाएगी। जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे के आस-पास यात्रा यहां से पलवल की तरफ निकल जाएगी।
विज्ञापन


31 अक्तूबर को पटना में समाप्त हो जाएगी यात्रा
फरीदाबाद में पहुंचने के बाद यात्रा पहले सेक्टर 37 उसके बाद बाटा होते हुए एनआईटी पांच के बाद गुरुद्वारा में पहुंची। सुबह यात्रा पलवल की तरफ रवाना हो जाएगी। यह यात्रा फरीदाबाद के बाद 24 अक्तूबर को आगरा, 25 अक्तूबर को बरेली में रात्रि विश्राम करेगी। 26 अक्तूबर को महगापुर के बाद 27 को लखनऊ व 28 को कानपुर पहुंचेगी। वहां से 29 अक्तूबर को प्रयागराज में रात्रि विश्राम के लिए रुकेगी। इसके बाद यात्रा 30 अक्तूबर को सासाराम के बाद 31 अक्तूबर को पटना में समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें