फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में खुले सीवर होल दे रहे हादसों को दावत

विज्ञापन
फरीदाबाद नेहरू ग्राउड में खुला पड़ा सीवर । - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर के एनआईटी क्षेत्र में खुले सीवर के मैनहोल हादसों को दावत दे रहे हैं। दरअसल अधिकांश इलाकों में मैनहोल से ढक्कन गायब हैं। ऐसा माना जा रहा है कि चोरों ने लोहे के ढक्कन चोरी किए है। हालांकि कुछ स्थानों पर निगम ने नए ढक्कन लगाए हैं, लेकिन उनकी गुणवत्ता अच्छी न होने के कारण वे वाहनों का वजन नहीं सहन कर पाते हैं और जल्द ही टूट जाते हैं। इसकी शिकायतें लगातार निगम के पास पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

एनआईटी क्षेत्र में सीमेंटिड सड़क ों के निर्माण के बाद मैनहोल ऊपर उठाए गए थे तथा पुराने मैनहोल पर लोहे के ढक्कन लगे थे। मगर पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में ढक्कन अचानक गायब होने शुरू हो गए। इस मामले पर स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के अंधेरे में नशेड़ी व कबाड़ी ढक्कन चोरी कर ले जाते हैं। तो ऐसे में खुले मैनहोल हादसों को दावत दे रहे हैं। क्षेत्र के निवासी संजीव ग्रोवर ने बताया कि एफ ब्लॉक में कुछ दिन पहले लोगों ने तड़के चार बजे मालवाहक रिक्शे के साथ तीन लड़कों को देखा था, जो ढक्कन चोरी कर ले जा रहे थे।
वहीं नेहरू ग्राउंड में चोरी हुए ढक्कनों के स्थान पर निगम ने नए ढक्कन लगवाए थे, मगर दो सप्ताह में ही वे टूट गए। फिलहाल स्थानीय लोगों ने राहगीरों को सचेत करने के लिए आसपास ईट व डंडियां लगा दी हैं। साथ ही निजी प्राथमिक स्कूल के पास भी मैनहोल का ढक्कन गायब है, जिससे बच्चों के साथ भी हादसे की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

पिछले 15-20 दिन में 50 अधिक मैनहोल के ढक्कन चोरी हो चुके हैं। अधिकांश मैनहोल पर ढक्कन लगा दिए गए हैं, लेकिन उनमें से दोबारा कई ढक्कन चोरी हो चुके हैं। मैनहोल के ढक्कन चोरी होने की दो एफआईआर भी दर्ज करवाई गई हैं। इसके बावजूद ढक्कन चोरी की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। - बीरेंद्र कर्दम, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें