फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिन बाद लोकल ट्रेन सेवा बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। हजरत निजामुद्दीन-पलवल के बीच ट्रेनों का आवागमन सोमवार से शुरू कर दिया गया है। इससे पलवल-दिल्ली के बीच रेल से सफर करने वाले स्थानीय यात्रियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, कुछ एक्सप्रेस ट्रेनें अभी भी निरस्त हैं। इनका संचालन भी मंगलवार से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बल्लभगढ़ स्टेशन पर चौथी रेलवे लाइन को जोड़ने के लिए दस दिनों का ब्लॉक लिया था। इस कारण इस रेलखंड पर दिन भर दौड़ने वाली कुल 44 लोकल ट्रेनों समेत मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया था। करीब दर्जन भर ट्रेनों के रूट को बदल दिया गया था। मथुरा-आगरा समेत दक्षिण भारत की तरफ जाने वाली राजधानी समेत अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों को मितावली, खुर्जा, रेवाड़ी, मथुरा, आगरा के रास्ते चलाया गया। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को फरीदाबाद से होकर ही विलंब से चलाया गया।
रेलवे ने 11 सितंबर तक ब्लॉक लिया था। बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर चौथी रेलवे लाइन को जोड़ने का काम पूरा हो जाने के बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया। इससे फरीदाबाद, फरीदाबाद न्यू टाऊन व बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशनों पर आम दिनों की अपेक्षा यात्रियों की चहलकदमी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें