फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: समस्याओं के चक्रव्यूह में फंसा एनआईटी-1 बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
गंदगी, जाम, अवैध रूप से लगी रेहड़ियों के कारण व्यापार हो रहा प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। एनआईटी-1 मार्केट में चारों तरफ गंदगी फैली रहती है। एक-दो का चौक बंद होने से जाम रहता है और अवैध रेहड़ियों के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह बातें बुधवार को संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने कहीं और प्रशासन से समाधान की मांग की।

कालू चौधरी, मुनीष, राजेंद्र भाटिया, विजय यादव, दिनेश माटा एवं अन्य व्यापारियों ने बताया कि वर्तमान में सबसे बड़ी समस्या सफाई व्यवस्था का ठप होना है। मार्केट में सड़कों के बीचोंबीच गंदगी फैली रहती है। इससे ग्राहकों को परेशानी होती है, ऐसा ही रहा तो मार्केट में उनका आना कम हो जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एनआईटी-1 की मुख्य सड़क पर स्थित चौराहे को पत्थर रखकर बंद कर दिया गया है। इस अस्थायी समाधान ने व्यापारियों के लिए स्थायी मुसीबत खड़ी कर दी है। इससे कारण वाहनों को दूसरी ओर जाने के लिए लंबा चक्कर काटना पड़ता है, इसके चलते व्यस्त समय में वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं।

इसके अलावा व्यापारियों ने कहा कि पुलिस वेरिफिकेशन या अनुमति के बिना ही धड़ल्ले से रेहड़ियां लगाई जा रही हैं। ये रेहड़ियां न केवल पैदल चलने वालों का रास्ता रोकती हैं, बल्कि सड़क की चौड़ाई को आधा कर देती हैं। व्यापारियों ने कहा कि इसका समाधान भी प्रशासन को जल्द से जल्द करना चाहिए ।

बातचीत

ऑनलाइन मार्केट के कारण पहले ही हमारा व्यापार प्रभावित हो रहा है। अब रही-सही कसर गंदगी और ट्रैफिक जाम पूरी कर रहा है। दिनेश माटा, व्यापारी

अवैध रेहड़ियों के कारण लगातार जाम लगा रहता है। बिना किसी वेरिफिकेशन के लोग यहां आकर रेहड़ियां लगा लेते हैं। इस पर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।-कालू चौधरी, मार्केट प्रधान

रेहड़ी-पटरियों को अलावा मार्केट में पार्किंग की बड़ी समस्या है। इसके कारण लोगों को जहां-तहां वाहन खड़े करने पड़ते हैं। जिसके कारण जाम लग जाता है।-विशाल नौनिहाल, व्यापारी
विज्ञापन


एक और दो के चौक को खोलना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसके कारण जाम की समस्या रहती है। जिसके कारण कोई वाहन चालक मार्केट में आना चाहे तो उसे लंबी दूरी तय करके आना पड़ता है।- सुशांत नौनिहाल, व्यापारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें