फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हस्ताक्षरित चेक का दुरुपयोग कर नौ लाख निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
एक चेक में स्वयं लिखकर नकदी निकालने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ओवरड्राफ्ट सीमा नवीनीकरण के बहाने बैंक के नाम से लिए गए हस्ताक्षरित चेक का दुरुपयोग कर नौ लाख रुपये निकालने के आरोप में एसजीएम नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी पर बैंक के नाम से दिए गए चेक में हेरफेर कर स्वयं के नाम से नौ लाख रुपये नकद निकालने का आरोप है।

सेक्टर-48 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सुनील कुमार ने शिकायत में बताया कि उनकी बारार एंटरप्राइजेज नाम से स्वामित्व फर्म है। फर्म का सेक्टर-21डी स्थित बैंक में 15 अक्तूबर 2023 से ओवरड्राफ्ट खाता संचालित है। उनका आरोप है कि 12 जून 2026 को बैंक कर्मचारी आकाश त्यागी ने ओवरड्राफ्ट सीमा नवीनीकरण के लिए फोन किया। इसके बाद उन्होंने बैंक की औपचारिकताओं के लिए आवश्यक दस्तावेज और बैंक के नाम से भरे हुए तीन हस्ताक्षरित चेक उसे सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, तीन चेक में से एक चेक का दुरुपयोग किया गया। आरोप है कि चेक में स्वयं लिखकर नौ लाख रुपये नकद निकाल लिए गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर शुक्रवार को एसजीएम नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें