फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एनआईटी के नौ वार्डों में नई लाइटिंग व्यवस्था से रोशन होंगी रातें

विज्ञापन
विज्ञापन
गलियों से मुख्य सड़कों तक रोशनी का होगा विस्तार, हजारों परिवारों को मिलेगी सहूलियत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के नौ वार्डों में जल्द ही नई लाइटिंग व्यवस्था विकसित होने जा रही है। नगर निगम ने वार्ड नंबर 1 से 11 तक (वार्ड 3 और 4 को छोड़कर) आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लाइट प्रणाली को सुदृढ़ करने की परियोजना शुरू की है। इसके तहत अगले एक वर्ष तक नई लाइटिंग व्यवस्था को स्थापित करने, उसे व्यवस्थित रूप से संचालित करने और नियमित रखरखाव की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इससे हजारों परिवारों को बेहतर रोशनी, सुरक्षित आवागमन और आधुनिक शहरी सुविधाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।

एनआईटी फरीदाबाद का सबसे व्यस्त और घनी आबादी वाला क्षेत्र माना जाता है। यहां प्रमुख बाजार, रिहायशी कॉलोनियां, औद्योगिक इकाइयां और शिक्षण संस्थान स्थित हैं, जहां दिनभर लाखों लोगों की आवाजाही रहती है। रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नई लाइटिंग व्यवस्था लागू होने के बाद मुख्य मार्गों के साथ-साथ आंतरिक गलियों की तस्वीर भी बदलने की संभावना है।
विज्ञापन


लाइट व्यवस्था को नए सिरे से व्यवस्थित किया जाएगा

परियोजना के तहत वार्ड 1, 2, 5, 6, 7, 8, 9, 10 और 11 में एलईडी स्ट्रीट लाइट तथा हाई मास्ट लाइट व्यवस्था को नए सिरे से व्यवस्थित किया जाएगा। जहां आवश्यकता होगी वहां नई लाइटिंग प्रणाली स्थापित की जाएगी और पूरे नेटवर्क को बेहतर संचालन के अनुरूप तैयार किया जाएगा। इससे कॉलोनियों, पार्कों, चौराहों और मुख्य सड़कों पर रोशनी का स्तर बढ़ेगा।

एक साल तक रहेगी सतत निगरानी

नई लाइटिंग व्यवस्था स्थापित होने के बाद अगले 12 महीनों तक उसकी नियमित निगरानी, संचालन और आवश्यक रखरखाव भी सुनिश्चित किया जाएगा। इससे किसी भी तकनीकी खराबी का त्वरित समाधान हो सकेगा और लोगों को लंबे समय तक अंधेरे की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

पर्यावरणीय मानकों के साथ होगा कार्य

परियोजना के दौरान पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। भूमिगत पाइपलाइन और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं को सुरक्षित रखने के लिए निर्धारित तकनीकी प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा, जबकि सभी कार्य पर्यावरणीय नियमों के अनुरूप किए जाएंगे।
विज्ञापन


-
एनआईटी के नौ वार्डों में आधुनिक एलईडी और हाई मास्ट लाइट व्यवस्था से लोगों को बेहतर रोशनी, सुरक्षित आवागमन और अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी, साथ ही रात के समय नागरिक सुविधाएं भी मजबूत होंगी।- धीरेंद्र खड़गटा, नगर निगम आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें