फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तीन साल से भारत में रह रहा नाइजीरियन एमडीएमए के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
11.01 ग्राम एमडीएमए बरामद, चार दिन के पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। करीब तीन वर्षों से भारत में रह रहा नाइजीरियन मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया है। अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने छह अगस्त को सेक्टर-37 क्षेत्र से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11.01 ग्राम एमडीएमए बरामद किया।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान 41 वर्षीय जोसुआ उर्फ जॉन निवासी लागोस, नाइजीरिया, हाल निवासी तुगलकाबाद दिल्ली के रूप में हुई। उसके खिलाफ सराय ख्वाजा थाना में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार छह अगस्त को अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर को सूचना मिली थी कि दिल्ली-मथुरा रोड स्थित सेक्टर-37 क्षेत्र में एक व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 11.01 ग्राम एमडीएमए बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह मादक पदार्थ दिल्ली में एक व्यक्ति से करीब 20 हजार रुपये में खरीदकर फरीदाबाद लाया था। उसका इरादा इसे अधिक कीमत पर बेचने का था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि वह पिछले लगभग तीन वर्षों से भारत में रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें