फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान के मामले में अगली सुनवाई 4 को

विज्ञापन
विज्ञापन
- 2 मार्च 2025 को पाली इलाके से पकड़ा गया था संदिग्ध आतंकी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बांस रोड पाली से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान के मामले में अब अगली सुनवाई 4 नवंबर को होगी। मंगलवार को मामले में जिला अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख तय कर दी। अगली सुनवाई पर संदिग्ध आतंकी के खिलाफ चार्ज फ्रेम की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान (19) को 2 मार्च को बांस रोड पाली से पलवल एसटीएफ, गुजरात एटीएस की टीम ने काबू किया था। इसके पास से दो हैंड ग्रेनेड व डेटोनेटर मिले थे। जांच में पता चला कि अब्दुल रहमान अलकायदा इन इंडियन सब-कांटिनेंट के कुख्यात आतंकी अबू सूफियां के संपर्क में था। इस मामले में एसटीएफ अब्दुल रहमान के खिलाफ चालान पेश की चुकी है। वहीं एसटीएफ अब तक अब्दुल रहमान के अलावा अन्य किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें