फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नए साल के जश्न में नहीं पड़ेगा खलल, 1700 से अधिक पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
18 जगहों पर ड्रंकन ड्राइव नाके लगाए जाएंगे, एसीपी स्तर के अधिकारी फील्ड में उतरकर रखेंगे सुरक्षा व्यवस्था व हुड़दंगियों पर नजर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नए साल के जश्न को लेकर पुलिस ने सुरक्षा प्लान तैयार कर लिया है। पूरे शहर में 1700 से अधिक पुलिसकर्मी स्पेशल न्यू ईयर ड्यूटी में तैनात होंगे। सभी जोन एनआईटी, बल्लभगढ़, सेंट्रल व ग्रेटर फरीदाबाद में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। खासतौर पर पार्टी आयोजन स्थलों, मॉल, रेस्तरां के आस-पास पुलिस की टीमें तैनात रहेंगी। इसके साथ ही एसीपी स्तर के पुलिस अधिकारी फील्ड में उतरकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के साथ ही हुड़दंगियों पर नजर रखेंगे। शराबी वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस की टीमें अलग से कार्रवाई करेगी। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने न्यू ईयर ईव पर ड्यूटी को लेकर सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं।


एसीपी करेंगे व्यवस्था की निगरानी
पुलिस अधिकारियों का दावा है कि न्यू ईयर पार्टी के दौरान शराब के नशे में लोगों में अक्सर झगड़े व कहासुनी की वारदात हो जाती हैं। इसको देखते हुए प्रत्येक आयोजन स्थल पर पुलिस की तैनाती सुनिश्चित की गई है। एसीपी स्तर के अधिकारी इस दौरान अलग-अलग एरिया में विजिट कर सुरक्षा इंतजामों को चेक करेंगे।
विज्ञापन


18 जगहों पर लगाए जाएंगे नाके
पूरे शहर में 18 जगहों पर नाके लगाकर शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर फरीदाबाद पुलिस कार्रवाई करेगी। इसके तहत सेंट्रल जोन में 6 नाके, एनआईटी जोन में 6 नाके, बल्लभगढ़ जोन में 3 नाके और ग्रेटर फरीदाबाद इलाके में भी 3 जगहों पर नाके लगाए जाएंगे। सभी नाकों पर एएसआई व एसआई स्तर के पुलिसकर्मी के अधीन पूरी टीम कार्रवाई करेगी। एसएचओ व एसीपी खुद भी इन नाकों पर दौरा करेंगे।

पुलिसकर्मियों की ऐसे रहेगी तैनाती
यातायात पुलिस के 200 पुलिसकर्मियों की इस दौरान स्पेशल ड्यूटी लगाई गई है। इनमें 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी नाकों पर अन्य टीम के साथ तैनात होंगे। 60 यातायात पुलिसकर्मी मॉल, आयोजन स्थलों के बाहर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए तैनात होंगे। बाकी 40 पुलिसकर्मी अन्य जगहों पर रहेंगे। इनके अलावा जनरल पुलिस के 1500 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी जिले के 100 से अधिक पार्टी आयोजन स्थलों समेत अन्य जगहों पर लगाई गई है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई दिक्कत न आए।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सभी विंग के मिलाकर 1700 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी न्यू ईयर ईव पर रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शराब पीकर वाहन चलाने वालों व हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें