फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सनरूफ खोलकर स्टंटबाजी, सड़क पर हुड़दंग, पुलिस ने काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने नोटिस जारी कर थाने बुलाया
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में यातायात नियमों की अनदेखी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला ग्रेटर फरीदाबाद का है, जहां सोमवार दोपहर करीब दो बजे अमृता हॉस्पिटल से सेक्टर-29 की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर 10 से 12 लग्जरी गाड़ियों में सवार युवक-युवतियां खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी करते नजर आए। गाड़ियों के सनरूफ से बाहर निकलकर, खिड़कियों से आधा लटककर और कुछ मामलों में छत पर बैठकर युवाओं ने खुलेआम सड़क पर हुड़दंग मचाया।



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई युवक-युवतियां चलती गाड़ियों में रील बनाते दिखाई दिए। उन्हें न तो अपनी जान की परवाह थी और न ही सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा की। गाड़ियों के इस काफिले के कारण पीछे चल रहे वाहन चालकों को आगे निकलने का मौका नहीं मिला और वे मजबूरी में इन्हीं गाड़ियों के पीछे चलने को विवश रहे। बताया जा रहा है कि इनमें से अधिकांश युवक-युवतियां नाबालिग प्रतीत हो रहे थे, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस तक पहुंचा। वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो गाड़ियों के खिलाफ गलत तरीके से वाहन चलाने और दूसरों की जान खतरे में डालने के आरोप में 5500-5500 रुपये के पोस्टल चालान काटे हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि वीडियो में कुछ वाहनों के नंबर स्पष्ट नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बाकी गाड़ियों की पहचान की जा रही है। जिन वाहन मालिकों के चालान किए गए हैं, उन्हें नोटिस जारी कर थाने बुलाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें