फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान विषय में मास्टर डिग्री करने के मिलेंगे नए विकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना काल में बेशक विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हुई हो, लेकिन एक बार संक्रमण के मामले घटने पर शिक्षा की ओर ध्यान केंद्रित हो गया है। इस सत्र जिले में पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज से विज्ञान विषय में एमएससी करने के नए विकल्प मिलने की संभावना है। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन की ओर से एमएससी केमिस्ट्री, फिजिक्स और ज्योग्राफी जैसे महत्वपूर्ण विषयों में नए मास्टर डिग्री कोर्स शुरू करने की कवायद है।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य एमके गुप्ता ने बताया कि जिले के सबसे बड़े राजकीय कॉलेज में कई बार एमएससी कोर्स बढ़ाने की मांग उठ चुकी है। इसके लिए छात्रों ने प्रदर्शन भी किए और ज्ञापन के जरिये निदेशालय को अवगत कराया। मौजूदा समय में कॉलेज में केवल एमएससी (गणित) और कंप्यूटर साइंस में ही मास्टर डिग्री का विकल्प है। इस कारण जिले के युवाओं को विज्ञान विषय में बेहतर पढ़ाई करने के लिए बाहरी राज्यों व जिलों का रुख करना पड़ता है।
इन राजकीय कॉलेजों में है पीजी कोर्स
राजकीय नेहरू कॉलेज में एमकॉम, एम हिंदी, साइकोलॉजी, इतिहास, अर्थशास्त्र, एमएससी कंप्यूटर साइंस, गणित व राजकीय कॉलेज तिगावं में एमए राजनीति शास्त्र और एमएससी कंप्यूटर साइंस हैं।
विज्ञापन

री-अपीयर परीक्षा के लिए 13 तक आवेदन
महर्षि दयानंद विवि (एमडीयू) की ओर से यूजी-पीजी कक्षाओं का सेमेस्टर परीक्षा परिणाम जारी किया था। अब इन परीक्षाओं में फेल हुए विद्यार्थियों के पास री-अपीयर का मौका है। इसके लिए विवि की ओर से 13 जुलाई तक का समय दिया गया है। इस बार पीजी कोर्स के विद्यार्थी तीसरे व चौथे सेमेस्टर के लिए री-अपीयर फॉर्म भर सकते हैं। पीजी इंटीग्रेटिड के विद्यार्थी 5वें. 6ठे, 9वें और 10वें सेमेस्टर के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें