फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दिल्ली-आगरा हाईवे पर बिछाई जा रही नई परत, सफर होगा सुगम

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माण कार्य के दौरान कुछ हिस्सों में यातायात प्रभावित हो रहा है
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चालकों को जल्द ही बेहतर सड़क मिलने वाली है। हाईवे की सड़क पर कारपेटिंग का काम तेजी से चल रहा है। यह काम मध्य चरण में पहुंच गया है। सड़क की नई परत बिछने के बाद वाहनों की रफ्तार बढ़ने के साथ ही सफर भी पहले के मुकाबले सुगम होने की उम्मीद है।

फरीदाबाद शहर से गुजरने वाले दिल्ली-आगरा हाईवे पर बड़ी संख्या में रोजाना वाहन चलते हैं। सड़क की सतह खराब होने और जगह-जगह मरम्मत के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कारपेटिंग के बाद सड़क की सतह समतल होने से वाहन चालकों को राहत मिलेगी। हालांकि, निर्माण कार्य के दौरान कुछ हिस्सों में यातायात प्रभावित हो रहा है और वाहन चालकों को धीमी गति से निकलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचएआई की ओर से सड़क की गुणवत्ता सुधारने के लिए कारपेटिंग का काम कराया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद दिल्ली, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और पलवल की ओर आने-जाने वाले हजारों वाहन चालकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। हाल के दिनों में मरम्मत कार्य के कारण हाईवे के कुछ हिस्सों में जाम की स्थिति भी बनी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें