फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले के चार स्कूलों में नए भवन और अतिरिक्त कमरे बनाए जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
5.69 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, विद्यार्थियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब कमरों की कमी के कारण खुले में बैठकर पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी। जिले के चार सरकारी स्कूलों में नए भवन और अतिरिक्त कमरे बनाए जाएंगे। इसके लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फरीदाबाद के सारन और आलमपुर स्थित स्कूलों को इस योजना से बड़ी राहत मिलेगी। दोनों विद्यालयों के निर्माण पर करीब 5.69 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

गांव आलमपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में करीब 1.52 करोड़ रुपये की लागत से नया भवन बनाया जाएगा। इस स्कूल में विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देने की भी योजना है। नए भवन में कक्षाओं की सुविधा मिलने से बच्चों को खुले में या बरामदे में बैठकर पढ़ाई करने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। इससे स्कूल में पढ़ाई का माहौल भी बेहतर होगा।
विज्ञापन


गांव सारन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तीन मंजिला भवन बनाया जाएगा। इसके निर्माण पर करीब 4.16 करोड़ रुपये खर्च होंगे। फिलहाल कमरों की कमी के कारण स्कूल दो शिफ्ट में चल रहा है। नया भवन बनने के बाद तीन हजार से अधिक विद्यार्थी एक ही शिफ्ट में पढ़ाई कर सकेंगे। यहां कक्षाओं के अलावा फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी की लैब, पुस्तकालय और एक्टिविटी रूम भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


फतेहपुर तगा स्थित पीएमश्री स्कूल में 16 कमरे, एक हेडमास्टर रूम और एक एक्टिविटी रूम बनाया जाएगा। इस पर करीब 2.18 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा खंदावली स्थित पीएम श्री स्कूल में 8 कमरे बनाए जाएंगे। जिला परियोजना समन्वयक डॉ. मनोज मित्तल ने बताया कि इन निर्माण कार्यों का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें